सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 16, 2026 5:51 pm

शिक्षा मंत्री ने पत्रकार गौरव बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 29 अगस्त, 2024:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गौरव बिष्ट का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री बिष्ट उनके करीबी मित्र तथा विद्यायल में सहपाठी भी रहे और उनसे गहरा नाता था।
उन्होंने गौरव बिष्ट की निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नैतिक दृष्टिकोण, पत्रकारिता कौशल और सामाजिक सरोकार के प्रति किए गए कार्यांे को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री बिष्ट के निधन से पत्रकारिता क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है।
शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।