सबकी खबर , पैनी नज़र

May 17, 2026 11:07 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 17, 2026 11:07 am

17 मई को होंगे चुनाव हिमाचल निर्वाचन आयोग ने 51 शहरी निकायों में चुनाव करवाने का किया एलान

हिमाचल निर्वाचन आयोग ने 51 शहरी निकायों में चुनाव करवाने का एलान किया है। सोलन, धर्मशाला, पालमपुर और मंडी नगर निगम, 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत में मतदान किया जाएगा। 1806 मतदान केंद्र में वोटिंग होगी। महिलाओं और पुरुषों में अलग से सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने को कहा है।
17 मई सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव की उसी दिन मतगणना हो जाएगी। नगर निगम की मतगणना 31 मई को होगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पंचायत चुनाव का एक सप्ताह के भीतर एलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग के बीच कोई टकराव नहीं है। अनिल खाची ने यह स्पष्ट कर दिया कि 31 मई से पूर्व ही पंचायत चुनाव भी करवा दिए जाएंगे, इसलिए निकायों की मतगणना 31 मई को रखी गई है।