सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 2:37 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 2:37 pm

लोअर कैथू–चुंगी खाना क्षेत्र में तीन दिन बिजली रहेगी बाधित

शिमला: चुंगी खाना समेत कई क्षेत्रों में तीन दिन बिजली रहेगी गुल, HPSEBL ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल
शिमला, 3 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने नगर विद्युत मंडल-1 के अंतर्गत ईदगाह सेक्शन में तीन दिनों के शटडाउन को मंजूरी दे दी है। इसके चलते 4, 5 और 6 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चुंगी खाना और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बोर्ड के अनुसार, लोअर कैथू से चुंगी खाना तक 11 केवी एचटी एबी केबल (95 मिमी²) बिछाने और उसे विद्युत प्रणाली से जोड़ने का कार्य राष्ट्रीय विद्युत वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण योजना (RDSS) के तहत किया जा रहा है। इसी कार्य के लिए शटडाउन लिया गया है।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बाधित
शटडाउन के दौरान चुंगी खाना, कश्यप निवास, मॉर्निंग व्यू, पिटोरिया विला, चितकारा पार्क, अड्डा विला तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
HPSEBL ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य केवल मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही किया जाएगा। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अस्थायी असुविधा के लिए उन्हें खेद है।