सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 12:56 am

किसान और बागवान विरोधी जयराम सरकार के राज में किसान और बागवान परेशान, किसानों के हकों के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है आप: अनिंदर नौटी, अध्यक्ष, किसान विंग,आप

किसानों और बागवानों के साथ सरकार का छलावा, एमएसपी से लेकर महंगाई की मार से बागवान परेशान: अनिंदर नौटी,अध्यक्ष किसान विंग,आप

पौंटासाहिब हिमदेव न्यूज़ 2,अगस्त 2022 आम आदमी पार्टी हिमाचल में लगातार किसानों और बागवानों के मुद्दे पर सड़कों पर उतर कर कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जगाने का काम कर रही है। आप कार्यकर्ता लगातार महंगाई की मार और किसानों को उनके हक ना मिलने को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। आप प्रदेश अध्यक्ष,किसान विंग अनिंदर सिंह नौटी ने आज एक प्रेस बयान जारी कर कहा,आम आदमी पार्टी किसानों और बागवानों के हकों को लेकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने 5 अगस्त को शिमला में किसान संघ द्वारा सचिवालय घेराव को जायज बताते हुए कहा,जब किसानों और बागवानों द्वारा बार बार सरकार से अपने हक के लिए गुहार लगाने के बाद भी,ये किसान विरोधी सरकार नहीं जागी तो खुद किसान संघ और बागवानों को सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा जिसका आम आदमी पार्टी पूरी तरह समर्थन करती है।उन्होंने कहा इससे पहले भी ,श्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे भारत में किसानों के हक हकुकों और खुशहाली के लिए उनके साथ खड़ी रही और आगे भी खड़ी रहेगी।उन्होंने बताया, नवंबर 2020 में दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के समय भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने अपने स्टेडियम किसानों को गिरफ्तार करके रखने के लिए देने से साफ इंकार करते हुए केंद्र सरकार से सीधा टकराव तक मोल ले लिया था। इसके अलावा
दिल्ली के सभी बॉर्डर पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों के घेराव स्थलों पर बिजली पानी टॉयलेट और वाईफाई तक उपलब्ध करवाया था जिसकी संयुक्त किसान मोर्चा सहित सभी किसान संगठनों ने भी सराहना की थी।हिमाचल में किसानों बागवानों के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी लगातार किसानों के साथ खड़ी आप अध्यक्ष किसान विंग, अनिंदर नौटी ने कहा, हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ने किसानों बागवानों को महंगे पैकेजिंग मैटेरियल, उस पर बड़ी हुई जीएसटी की दर, ब्लॉक में खाद बीज दवाई उपलब्ध ना होना, मंडियों में एपीएमसी एक्ट लागू ना होना, कश्मीर की तर्ज पर एमआईएस में सेब की खरीद और समर्थन मूल्य जैसे सभी मुद्दों पर सबसे पहले पुरजोर तरीके से अपना विरोध दर्ज करवाया था और किसान विरोधी जयराम सरकार को नींद से जगाया। अनिंदर नौटी ने कहा, हिमाचल की आर्थिकी के मुख्य आधार सेब तथा अन्य फल सब्जियों तथा नगदी फसलों के किसानों की आय कैसे बढ़े इस दिशा में आम आदमी पार्टी बहुत गंभीरता और नए विजन के साथ आगे बढ़ रही है। जिससे किसानों के रोष और आम आदमी पार्टी की मुखरता से घबराई जयराम सरकार आनन-फानन में कुछ हरकत में आई है और आधी अधूरी घोषणाएं करके किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी हालात में किसान विरोधी जयराम सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।