सबकी खबर , पैनी नज़र

June 20, 2026 10:12 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 20, 2026 10:12 pm

वित्तीय साक्षरता सप्ताह, 09 फरवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक मनाया जा रहा है

शिमला: भारतीय रिज़र्व बैंक, वित्तीय साक्षरता सप्ताह, 2026 भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा हर वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जाता है जिसमें वित्तीय विषयों पर जागरूकता अभियान प्रमुख होता है जो वर्ष 2016 से हर वर्ष मनाया जा रहा है। वर्ष 2026 के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह, 09 फरवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक मनाया जा रहा है जिसका विषय है “KYC – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम / KYC – Your first step to safe banking.” उक्त साक्षरता सप्ताह का उद्घाटन समारोह दिनांक 09 फरवरी, 2026 को होटल पीटर हॉफ, शिमला में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन भारतीय रिज़र्व बैंक के लोकपाल श्री रमेश चंद द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में नाबार्ड, एसएलबीसी, राज्य के वरिष्ठ बैंकर्स,  स्थानिय लोगों तथा  उधमियों  सहित 150 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम में श्री रमेश चंद, बैंकिंग लोकपाल, श्री विवेक पठानिया, मुख्य महाप्रबन्धक, नाबार्ड; श्री श्रवण माँटा, प्रबंध निदेशक, हि.प्र.रा.स.बैंक लि. तथा श्री राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, हि.प्र.ग्रा.बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह के पोस्टर्स का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर बैंकिंग लोकपाल हिमाचल प्रदेश श्री रमेश चंद ने बताया के पूरे सप्ताह के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला के अधिकारियों द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में इस विषय पर आधारित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने जनता से इन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान का लाभ लेने का आग्रह किया।