सबकी खबर , पैनी नज़र

July 13, 2026 1:37 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 13, 2026 1:37 am

हिमाचल धर्मशाला के तपोवन में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का पहला विधानसभा सत्र

शिमला हिमदेव न्यूज़ 16 दिसंबर, 2022: सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का पहला विधानसभा सत्र 22 से 24 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में सुनिश्चित किया गया है. 22 दिसंबर को सभी चुने हुए विधायको की विधानसभा सदन में शपथ होगी। 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का होगा चुनाव किया जायेगा. इसी दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी रखा गया है. 24 दिसंबर को देवांगत नेताओं के लिए शोकोदगार होगा. उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और पारण किया जायेगा। विधायकों की शपथ दिलाने के लिए कांगड़ा के ज्वाली से बने वरिष्ठ कांग्रेस के विधायक चंद्र कुमार को प्रोटेम बनाया गया है. बताया जा रहा है कि शीत कालीन सत्र के बाद मंत्री बनाए जा सकते हैं।