सबकी खबर , पैनी नज़र

September 19, 2026 9:15 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 19, 2026 9:15 pm

लारजी जलाशय में सिल्ट हटाने के लिए कल से खुले रहेंगे गेट, ब्यास नदी किनारे न जाने की अपील

मंडी, 19 सितंबर। लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने सूचित किया है कि लारजी जलाशय में मानसून के बाद गाद (सिल्ट) और जमा हुए कचरे इत्यादि को हटाने का कार्य 20 सितंबर, 2026 को सुबह 6:00 बजे से 21 सितंबर, 2026  को सुबह 6:00 बजे तक किया जाना है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड थलौट के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अजय ठाकुर ने आज यहां बताया कि इस दौरान लारजी बैराज के सभी गेट खोले जाएंगे और सुरक्षा की सभी ज़रूरी सावधानियां बरतते हुए जलाशय से लगभग 2000 क्यूमेक्स तक पानी छोड़ा जाएगा।
उन्होंने ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों तथा आम जनमानस से आग्रह किया है कि इस अवधि के दौरान वे नदी किनारे न जाएं। स्थानीय लोगों से भी नदी से दूर रहने और अपने पशुओं इत्यादि को भी इस अवधि में ब्यास नदी के नजदीक न ले जाने की अपील की