सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 20, 2026 11:50 pm

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को 100 करोड़ की ग्रांट देने पर केंद्र सरकार का किया स्वागत- गौरव कुमार

100 करोड़ की धनराशि से विश्वविद्यालय का आधारभूत ढांचा होगा ओर‌ अधिक सुदृढ़ – अभाविप


दिनांक – 19/02/2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि अभी हाल‌ ही में केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री उत्तर शिक्षा अभियान के तहत मेरू प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को 100 करोड़ रुपए की ग्रांट देने पर केंद्र सरकार का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे पुराना प्रदेश विश्वविद्यालय है। लेकिन कम साधनों के चलते विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या हर‌ वर्ष कम होती जा‌‌ रही है। विश्वविद्यालय में बहुत से विकास कार्य रूके हुए हैं।

गौरव कुमार ने कहा कि इस 100 करोड़ रुपए की ग्रांट मिलने से विश्वविद्यालय के बुनियादी और आधारभूत ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। इस ग्रांट के माध्यम से 100 करोड रुपए से विश्वविद्यालय अपने यहां पर रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट आईटी लैब, बेस्ट स्टूडियो, मेंटेनेंस इत्यादि क्षेत्र में इस राशि को आने वाले समय में खर्च करेगा। यह राशि विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे को और अधिक सुदृढ़ व मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। इस राशि से स्किल डेवलपमेंट विद्यार्थियों विद्यार्थियों और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में बहुत सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस 100 करोड़ रुपए को विश्वविद्यालय के विकास कार्यों के‌ लिए खर्च किया जाएगा।‌ जिससे विद्यार्थियों को‌ अपनी पढ़ाई व‌ शोधार्थियों को अपने‌ शोध कार्य को‌ पूरा करने के लिए नए – नए प्रयोगों के माध्यम से आसानी होगी।