नई दिल्ली: फेमस टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी इन दिनों गणेश पूजन से हॉस्पिटल के कॉरीडोर पर आ चुकी है. जहां ऑपरेशन थिएटर में सई जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है और बाहर परिवार के लोग आपस में उलझे हुए हैं. लेकिन आने वाले एपिसोड में सई की हालत काफी गंभीर होने वाली है. इसके साथ ही सम्राट भी एक बड़ा फैसला लेने वाला है.
कहानी अब तक
अब तक आपने देखा कि विराट किस तरह सई के खिलाफ बेरुखी दिखाता है. घरवाले भी सई के खिलाफ जहर उगलते हैं. लेकिन सम्राट लगातार सई का पक्ष में खड़ा रहता है. दूसरी तरफ सई हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही है. विराट के आंखों में पछतावे के आंसू हैं और वह इस दुख में पाखी के साथ बात करके अपना दिल हल्का करता है. लेकिन दोनों को हाथ थामें हुए सम्राट देख लेता है.
सई को कौन देगा खून
आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि सई की हालत गंभीर है और डॉक्टर उसे लेकर काफी परेशानी के साथ सम्राट से बात करता है. वह कहता है कि सई को तुरंत खून की जरूरत है, नहीं तो उसकी हालत और बिगड़ जाएगी. इस मौके पर अब देखना ये होगा कि आखिर कौन सई को बचाने के लिए अपना खून देगा. हालांकि सम्राट की आंखों से ये साफ होता है कि वह ही खून देकर अपनी मुहबोली बहन की जान बचाएगा. लेकिन विराट क्या उसे ऐसा करने देगा?
अब आएगा तूफान
दूसरी ओर हम देखेंगे कि जब पाखी और विराट बात करते हैं तो विराट रोने लगता है पाखी उसे संभालती है, इस मौके पर सम्राट सामने आ जाता है. वह पाखी और विराट को साथ में देखकर बौखला जाता है और दोनों के रिश्ते पर उंगली उठाता है, पाखी कहती है कि विराट टूट रहा था इसलिए उसने उसे संभाला, इसके जवाब में सम्राट एक बार फिर दोनों की तरह गुस्से से देखता है. अब आने वाले एपिसोड में देखना यह होगा कि विराट और पाखी, सम्राट की बात का क्या जवाब देते हैं? इस सबके बाद सम्राट क्या अब पाखी से अलग होने का फैसला लेने वाला है?
इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan को 3.35 Cr की Lamborghini Urus से है ये परेशानी, फैन के सवाल से खुला राज!
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें






