सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 4:44 am

हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन का स्वर्ण जयन्ती समारोह 9 अप्रैल को।

नई दिल्ली (हिमदेव न्यूज़) 5 अप्रैल 2023 राजधानी दिल्ली में बसे हिमाचलियों के शीर्ष संगठन  हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन का स्वर्ण जयन्ती समारोह 9 अप्रैल  2023   को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली  में आयोजित किया जायेगा /हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन के पैट्रन आर के शर्मा ने बताया की इस समारोह में मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुखु मुख्य अतिथि होंगे जबकि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आर एस बाली समारोह की अध्यक्षता करेंगे  / समारोह में केन्द्रिय सुचना एवं प्रसारण मन्त्री  अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश में मन्त्री गण,विधायक   और हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों को  बिसिष्ट अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया गया है / उन्होंने बताया की इस समारोह में दिल्ली और इसके सटे फरीदाबाद , गुडगाँव , नोएडा , ग़ाज़ियाबाद आदि क्षेत्रों में बसे हिमाचली हिस्सा लेंगे / इस आयोजन पर हिमाचली ब्यंजनों पर आधारित धाम का आयोजन किया जायेगा जिसे बनाने के लिए काँगड़ा से मशहूर रसोइये बुलाए गए हैं ताकि राजधानी दिल्ली में हिमाचली ब्यंजनो को प्रोत्साहित किया जा सके / हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन के पैट्रन आर के शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश के बिकास और हिमाचली जनमानस के लिए बिसिष्ट  कार्य करने बाले महानुभाबों को हिमाचल रतन और हिमाचल गौरब पुरस्कारों ने नबाज़ा जायेगा / समारोह स्थल पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया जायेगा ताकि नई पीड़ी को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा सके / इस समारोह में भाषा और संस्कृति बिभाग शिमला के तत्वाधान में हिमाचली सांस्कृति की छटा बिखेरता हुआ एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा जिसमे हिमाचल प्रदेश के बिभीन्न भागों के गीत , संगीत , नाच , गान की परम्पराओं को प्रदर्शित किया जायेगा / इस समारोह में राजधानी दिल्ली और इसके आसपास बसे हिमाचलियों के बच्चों को हिमाचली सांस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुति करने के लिए मंच उपलब्ध करबाया जायेगा यह समारोह सुबह 9 बजे शुरू हो जायेगा और सांय पांच बजे तक चलेगा