सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 6:08 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 6:08 pm

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 29 अगस्त, 2024: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका निधन बुधवार रात को 50 वर्ष की आयु में हुआ।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अतुलनीय सेवाएं दी। उन्हें बतौर पत्रकार प्रदेश के महत्त्वपूर्ण मुद्दों की बेहतर समझ थी। पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च मापदंडों को अपनाकर उन्होंने निर्भीक होकर इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। इस क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा मार्गदर्शन के रूप में अपनाएगी।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।