सबकी खबर , पैनी नज़र

July 22, 2026 1:48 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 22, 2026 1:48 pm

राज्यपाल ने किया प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ

शिमला 08 जून, 2026, शबाब साबरी सहित अन्य स्थानीय कलाकारों ने किया लोगों का मनोरंजन

शिमला जिला की वैश्विक पटल पर पहचान का प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का भव्य आगाज आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलन कर प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने राज्यपाल सहित विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा और महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान को सम्मानित किया।
प्रथम सांस्कृतिक संध्या में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के तहत जम्मू एवं कश्मीर राज्य के दल ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश की अनेक कलाकारों ने भी मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति दी जिसमें हिमांशी तंवर, अरुण जस्टा और सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शबाब साबरी ने लोगों को अपने गानों पर थिरकने पर मजबूर किया।
08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में प्रदेश व देश के नामी कलाकार अपनी प्रतिभा से लोगों को आनंदित कर रहे हैं जिसके तहत प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड, वॉइस ऑफ़ माउंटेन्स के प्रथम चरण के प्रतिभागीयों ने अपनी कला से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा।