सबकी खबर , पैनी नज़र

September 8, 2026 2:48 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 8, 2026 2:48 am

प्रकोष्ठों को मंडल स्तर तक सक्रिय कर समाज के हर वर्ग से बढ़ाएंगे संवाद : गुलेरिया

सक्रियता बढ़ाने तथा समाज के अलग-अलग वर्गों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा की विचारधारा पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भाजपा समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि पार्टी के प्रकोष्ठ भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई हैं और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन के साथ जोड़ने में इनकी अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि प्रकोष्ठ केवल प्रदेश अथवा जिला स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि मंडल स्तर तक नियमित कार्यक्रम, बैठकें और संवाद अभियान आयोजित किए जाएं। प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने संबंधित क्षेत्र और वर्ग के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन तक पहुंचाए।
गुलेरिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रत्येक प्रकोष्ठ को धरातल पर सक्रिय करना है। आने वाले समय में मंडलवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और समाज के अधिवक्ताओं, व्यापारियों, किसानों-बागवानों, युवाओं, खिलाड़ियों, पर्यटन एवं परिवहन क्षेत्र सहित अलग-अलग वर्गों के साथ सीधा संवाद बढ़ाया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाए और पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करे।
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और समाज के साथ निरंतर संपर्क में निहित है। “बूथ और मंडल जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।”