सबकी खबर , पैनी नज़र

August 30, 2026 10:39 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 30, 2026 10:39 pm

हर्ष महाजन, राज्य सभा सांसद, ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की।

12 दिसम्बर, 2024: हर्ष महाजन, राज्य सभा सांसद, ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री महाजन ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की, विशेष रूप से चम्बा, तीसा, पांगी, किस्तवाड़ और लेह को जोड़ने वाले नए नेशनल हाइवे बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह प्रस्ताव इन क्षेत्रों के लिए यातायात की सुविधा में सुधार करेगा और राज्य के समग्र विकास को गति प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस मुलाकात के दौरान श्री हर्ष महाजन जी को उनके जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

श्री हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में भी विकास की नई राह खुलने की संभावना है। जारीकर्ता प्रेस सचिव कार्यालय हर्ष महाजन राज्य सभा सांसद