सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 9:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 9:33 am

डॉ. सरोज नेगी के मार्गदर्शन में श्री अनुरुद्ध सिंह के साथ एक शैक्षणिक संवाद आयोजित किया

राजकीय उत्कृष्टता महाविद्यालय, संजौली के लोक प्रशासन विभाग द्वारा डॉ. सरोज नेगी के मार्गदर्शन में श्री अनुरुद्ध सिंह के साथ एक शैक्षणिक संवाद आयोजित किया गया। यह साक्षात्कार दिक्षित महाजन एवं अर्णव डोगरा द्वारा 73वें संविधान संशोधन, पंचायती राज व्यवस्था एवं ग्रामीण प्रशासन विषय पर किया गया। संवाद के दौरान श्री अनिरुद्ध सिंह जी ने स्थानीय स्वशासन, ग्रामीण विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जमीनी स्तर पर प्रशासन के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संदेश दिया कि वे राजनीति से दूर न रहें, बल्कि उसे राष्ट्र निर्माण का एक प्रभावशाली माध्यम मानते हुए सकारात्मक, सक्रिय एवं शांतिपूर्ण ढंग से राजनीतिक प्रक्रियाओं में भाग लें। उन्होंने कहा कि जागरूक एवं उत्तरदायी युवाओं की सहभागिता ही लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाकर समावेशी एवं सतत् विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।