सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 13, 2026 2:09 am

हिमाचल बजट 2025 : मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला, मानदेय बढ़ाया

21 साल की हर युवती को मिलेंगे 1500

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं ओर युवतियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को 1500 रुपये प्रति माह देने वाली योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम “इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना” रखा गया है, जो 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू होगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेटियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा और जीवन की अन्य ज़रूरतों में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह योजना राज्य के गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए शुरू की है, ताकि बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षा मिले। इसके अलावा, यह योजना बेटियों के सम्मान और समाज में उनकी स्थिति को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही, बीपीएल परिवारों में जन्म लेने वाली दो बेटियों के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी, जिसे “इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना” नाम दिया गया है। इस योजना के तहत, बेटी के जन्म पर 25, 000 रुपये का बीमा कराया जाएगा, जिससे परिवार को किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता मिलेगी।                       मानदेय बढ़ाया:—–

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 500 रुपये बढ़ने के बाद 10500 रुपये

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 300 रुपये बढ़ोतरी के बाद 7300 रुपये

आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 300 रुपये बढ़ोतरी के बाद 5800 रुपये

आशा वर्कर का मानदेय 300 रुपये     बढ़ोतरी के बाद 5800 रुपये

सिलाई शिक्षक के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी

मिड-डे मील वर्कर का मानदेय 500 रुपये बढ़ोतरी के बाद 5000 रुपये

वाटर कैरियर का मानदेय 500 रुपये बढ़ोतरी के बाद 5500 रुपये

जल रक्षक को 300 रुपये बढ़ोतरी के साथ 5600 रुपये मिलेंगे

IPH के मल्टी पर्पज वर्कर का मानदेय 500 रुपये बढ़ोतरी के बाद 5500 रुपये

PWD के मल्टी पर्पज वर्कर के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी

पैरा फिटर व पंप ऑपरेटर का मानदेय 300 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 6600 रुपये

पंचायत चौकीदारों का मानदेय 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 8500 रुपये

राजस्व चौकीदारों का मानदेय 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 6300 रुपये

राजस्व नंबरदारों का मानदेय 300 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 4500 रुपये

एसएमसी टीचरों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी

आईटी टीचर के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी