सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 21, 2026 12:48 am

हिमाचल बुलेटिन का प्रसारण अब हिमाचल समाचार के नाम से होगा

शिमला हिमदेव न्यूज़  31 जनवरी, 2023 प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा हर दिन तैयार किया जाने वाला हिमाचल बुलेटिन अब हिमाचल समाचार के नाम से प्रसारित किया जाएगा।
हिमाचल समाचार के माध्यम से लोगों को सरकार के विकासात्मक कार्यों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। हिमाचल समाचार का प्रसारण सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इसके साथ-साथ हिमाचल समाचार का प्रसारण रिज शिमला में स्थापित एल.ई.डी. स्क्रीन पर हर रोज सायं 6.00 बजे व 8.00 बजे तथा इसका पुनः प्रसारण अगले दिन दोपहर 12.00 बजे भी किया जाएगा।