सबकी खबर , पैनी नज़र

हिमाचल सरकार अब इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को ही प्रथमिकता देगी। 17, दिसंबर, 2022

शिमला हिमदेव न्यूज़ 17 दिसंबर, 2022 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पहली बार धर्मशाला पहुंचने पर कांग्रेस जन आभार रैली का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला जा रहे हैं। कांग्रेस इसके बाद सभी जिलों में भी आभार रैली का आयोजन भी करेगी। प्रदेश सरकार सीमेंट विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही इस विवाद का समाधान निकाला जाएगा यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के धर्मशाला पहुंचने पर कांग्रेस आभार रैली का आयोजन करने जा रही है। धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में 21 दिसंबर को आभार रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में पार्टी के सभी विधायक व पार्टी के पदाधिकारी भाग लेंगे इसके बाद सभी जिला में कांग्रेस मुख्यमंत्री का आभार रैली का आयोजन करेगी। अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री और एसीसी बरमाना फैक्ट्री विवाद को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के बंद होने से करीब 15000 कर्मचारी और ट्रक ऑपरेटर प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि यह केवल ट्रक भाड़े का विवाद चल रहा है। जरूरत पड़ी तो सरकार कंपनी के मालिकों से भी बात करेगी। दोनों पक्षों के बीच 9.30 रुपए का रेट तय हुआ था। जिसमें अब कंपनी आनाकानी कर रही है। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी विधायकों के साथ बैठकर कई अहम फैसले ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले पर अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू  व्यवस्था परिवर्तन चाहते है। इसके साथ ही नरेन्द्र चौहान ने कहा कि हमे  यह भी देखना होगा कि पहाड़ी प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहन कितने कामयाब हो पाएंगे। नरेंद्र चौहान ने कहा कि जय राम सरकार के दौरान जिन कर्मचारियों को एक्सटेंशन पर रखा गया था मुख्य्मत्री ने उनकी एक्सटेंशन रद्द कर दी है।