सबकी खबर , पैनी नज़र

June 10, 2026 8:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 10, 2026 8:19 pm

चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के संकल्प को साकार करने हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स

माननीय मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवम्बर 2025 को आरम्भ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के संकल्प को साकार करने हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध राज्यभर में निरंतर, सुनियोजित एवं कठोर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10 जून 2026 को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ व्यापक एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए संगठित नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया। इस विशेष अभियान के दौरान PIT-NDPS अधिनियम के अंतर्गत कुल 11 कुख्यात एवं आदतन चिट्टा तस्करों को निरुद्ध किया गया। इनमें बद्दी से 01, नूरपुर से 03, कुल्लू से 01, शिमला से 02, सोलन से 01, कांगड़ा से 01, हमीरपुर से 01 तथा बिलासपुर से 01 तस्कर शामिल हैं।इस कार्रवाई के साथ ही प्रदेश में PIT-NDPS अधिनियम के अंतर्गत निरुद्ध किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 187 हो गई है। यह उपलब्धि नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश पुलिस की आक्रामक रणनीति, सुदृढ़ खुफिया तंत्र तथा “शून्य-सहिष्णुता” (Zero Tolerance) की नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस स्पष्ट करना चाहती है कि युवाओं के भविष्य को नशे के दलदल में धकेलने वाले तस्करों, आपूर्तिकर्ताओं तथा संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान, वित्तीय जांच, संपत्ति फ्रीज करने तथा PIT-NDPS जैसे निवारक कानूनों के माध्यम से ऐसे अपराधियों के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।इस अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना, समाज को सुरक्षित बनाना तथा नशामुक्त हिमाचल के लक्ष्य को प्राप्त करना है। हिमाचल प्रदेश पुलिस समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-आंदोलन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करती है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेशवासियों से पुनः अपील करती है कि चिट्टा अथवा अन्य किसी भी मादक पदार्थ की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा सेवन से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल 112 या निकटतम पुलिस थाना को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

माननीय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, जनसहयोग तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हिमाचल प्रदेश पुलिस “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर कार्रवाई के साथ आगे बढ़ रही है।