सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 13, 2026 8:53 pm

प्रवक्ता अलका लांबा पर हिमाचल उपाध्यक्ष पायल वैद्य का पलटवार

शिमला हिमदेव न्यूज़ 10 सितंबर, 2022: दिल्ली से हिमाचल प्रदेश में पहुंचकर बिना तथ्य के बात कर रही हैं लांबा हिमाचल प्रदेश सरकार में जनता के महिलाओं के हित में उठाए हैं महत्वपूर्ण कदम- वैद्य सुकन्या समृद्धि योजना और शगुन योजना से प्रदेश की बेटियों को मिल रहा लाभ- भाजपा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा के हिमाचल सरकार पर वार के बाद भाजपा ने अलका लांबा पर पलटवार किया है। हिमाचल भाजपा की उपाध्यक्ष अलका लांबा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिना तथ्यों के बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने केंद्र की मदद से महिलाओं के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हिमाचल भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना और शगुन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के विकास के लिए काम कर रही है। पायल वैद्य, उपाध्यक्ष, हिमाचल भाजपा