शिमला हिमदेव न्यूज़ 12 सितंबर, 2022: हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिन बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 14 सितम्बर तक मौसम साफ बने रहने की संभावना जताई है इस दौरान कोई अलर्ट नही रहेगा और कुछ एक स्थानों पर ही बारिश हो सकती है। हालांकि 15 सितम्बर से फिर से मौसम करवट बदलेगा ओर दो दिन भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को शिमला सहित कई हिस्सों में जम कर बारिश हुई। वही सोमवार को सुबह में आसमान में बादल छाए हुए जिससे मौसम भी ठंडा हो गया है। मौसम वैज्ञानिक संदीप का कहना है कि हिमाचल में अब 14 सितंबर तक मौसम लगभग साफ बना रहेगा। हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं, 15 सिंतबर के बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। 15 सितंबर को प्रदेश में फिर से भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हैं।
उन्होंने कहा कि रविवार को हिमाचल के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है और सोमवार को कुछ एक स्थानों पर ही बारिश की सम्भवना है। प्रदेश में फिलहाल मानसून सक्रिय रहेगा। बता दे प्रदेश में मानूसन में अब तक 332 लोगों को अपनी जान गई है जबकि विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में 643 लोग घायल भी हुए, जबकि 12 लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। भारी बरिश के चलते 777 मवेशी भी मौत का शिकार बने है। 1200 से ज्यादा कच्चे और पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बरसात में पीडब्ल्यूडी को 980.84 करोड़, जल शक्ति विभाग को 831 करोड़, ऊर्जा विभाग को 221 करोड़, शहरी विकास विभाग को 212 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 167 करोड़ व कृषि विभाग को 728 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।