सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 11:20 pm

होटल प्रबन्धन संस्थान, कुफरी शिमला द्वारा अपना 42वां स्थापना दिवस तथा वार्षिक समारोह दिनांक 21 तथा 22 मार्च, 2025 को संस्थान परिसर में आयोजित किया गया

शिमला 22 मार्च 2025, कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी ने माननीय मंडल अध्यक्ष प्रमुख सचिव, पर्यटन व नागरिक उड्डयन हि.प्र. सरकार के शुभकामनाओं के संदेश के साथ किया गया|

संस्थान के संस्थापक सदस्य श्री नरिंदर सिंह भुई, श्री ध्यान चंद, श्री उमेश आकरे इस मौके पर विशेष अतिथि व डोगरा बटालियन के कर्नल दीपक कुमार,  रेडिसन होटल के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार तथा कुफरी पंचायत के प्रधान श्री इन्दर सिंह के साथ श्री जितेंदर जागटा, श्री दिनेश वर्मा व् बलदेव ठाकुर भी अतिथियों के रूप में उपस्थित हुए | साथ ही संस्थान के पूर्व कर्मचारी तथा देश भर के नामी होटल उद्योग तथा अन्य प्रतिष्ठित आतिथ्य संस्थानों में तैनात संस्थान के पूर्व छात्रों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | इस कार्यक्रम में सबसे अहम संस्थान की 41 वर्ष की यात्रा के दौरान उपलब्धियों को संस्थान की विभागाध्यक्षा श्रीमती कीर्ति पूरी ने वीडियो प्रस्तुतीकरण द्वारा प्रदर्शित किया गया |

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी द्वारा संस्थान के विशेष अतिथि श्री नरिंदर सिंह भुई, श्री ध्यान चंद, श्री उमेश आकरे व् अन्य अतिथिगन तथा पूर्व कर्मचारियों व् छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृती चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया | इस दौरान संस्थान के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए | संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को उनकी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने हेतू पुरस्कृत किया व् साथ ही उन्हें प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये गए | अंत में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती के साथ-साथ सिद्धार्थ जैसवाल मि. फैयर्वेल तथा सईद सबिसतां कु. फैयर्वेल, का चयन किया गया | संस्थान के सभी कर्मचारियों और विधार्थियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना  भरपूर योगदान दिया | सभी अतिथियों ने इसके सफल आयोजन के लिए संस्थान की भरपूर प्रशंसा की | इसके साथ ही इस कार्यक्रम समापन कर दिया गया |