सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 10, 2026 8:06 am

Humanity was shamed in Jhunjhunu 14 years old girl was raped in the middle of night | Jhunjhunu में इंसानियत हुई शर्मसार, आधी रात बच्ची के साथ हुआ रेप

Jhunjhunu: राजस्थान के झुंझुनूं के मलसीसर थाना इलाके में स्थित अलसीसर गांव में 28 सितंबर की रात दो बजे 14 साल की बच्ची से रेप का पुलिस ने खुलासा किया. दुष्कर्म (Rape in Jhunjhunu) के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी कपिल, उसके दो साथी आशीष और रमेश को गिरफ्तार किया गया है.

मलसीसर थाने के एसएचओ गोपाल सिंह थालोर ने बताया कि बच्ची के पिता ने मलसीसर थाने में 3 युवकों के खिलाफ गैंगरेप (Gangrape) का मामला दर्ज करवाया था. पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था. बच्ची के साथ मुख्य आरोपी कपिल ने ही रेप किया था. कपिल के दोनों साथी स्टेडियम के बाहर रखवाली कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को वारदात में सहयोग करने का आरोपी बनाया है.

यह भी पढ़ें-IPL मैच में सट्टा करना पड़ा युवक को महंगा, पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया. मलसीसर थाने के एसएचओ गोपाल सिंह थालोर ने बताया कि घटना वाले दिन मुख्य आरोपी कपिल ने जमकर बीयर पी थी. शराब के नशे में नाबालिग को बहला फुसलाकर गांव के स्टेडियम में बुलाया था. कपिल ने अपने दो दोस्तों आशीष और रमेश को निगरानी रखने के लिए कहा था. कपिल ने स्टेडियम (Stadium) में सुनसान जगह में ले जाकर नशे में नाबालिग से रेप किया, उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

यह भी पढ़ें-CM Gehlot ने की राजस्व कार्मिकों से अपील, कहा- संवेदनशीलता दिखाते हुए काम पर लौटें

रेप में कपिल का सहयोग करने वाले आशीष और रमेश थे. आशीष ITI की पढ़ाई कर रहा है, वहीं रमेश सऊदी अरब में मजदूरी करता है. पुलिस ने बताया कि रमेश कुछ ही दिन पहले विदेश से लौट कर आया था. आपको बता दें कि पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी थी कि 28 सितंबर की देर रात 2 बजे उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को एक युवक कपिल ने बहला-फुसलाकर मिलने के लिए बुलाया. पास ही बने स्टेडियम में ले जाकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया. 3 घंटे बाद नाबालिग बच्ची घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. उसके बाद अगले दिन बच्ची के पिता ने मलसीसर थाने में 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, तीनों घटना के बाद फरार हो गए थे.

Report-SANDEEP KEDIA

Source link