सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 31, 2026 11:37 pm

मैंने CM के खिलाफ कुछ नहीं कहा, प्रदेशाध्यक्ष ने बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया 

शिमला:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा। मीडिया हमेशा उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ चुके हैं। इन चुनावों में संगठन और सरकार एक साथ मैदान में उतरेंगे। प्रतिभा सिंह शुक्रवार को शिमला में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने दिल्ली से लौटने के बाद मंडी सीट से चुनाव न लडऩे की बात कही थी। इसका कारण उन्होंने कार्यकर्ताओं में असंतोष को बताया था। प्रतिभा सिंह ने फील्ड में कार्यकर्ताओं के काम न होने की वजह से उनके आक्रोश की
भी संभावना जताई थी। शुक्रवार
को जब प्रतिभा सिंह मीडिया के सामने आईं, तो उन्होंने उनके बयानों को गलत तरीके से पेश करने की बात कही। प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार चुने हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रच रही है। केंद्र के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के बैंक खातों को सीज किया गया है, जबकि
इसकी पूरी डिटेल आयकर विभाग
को उपलब्ध करवाई गई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के साथ केंद्र सरकार काम कर रही है। चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया है। इससे सीएम के पद की गरिमा पर भी सवाल उठ रहे हैं।