शिमला: जम्मू कश्मीर पर आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथो लिया शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं बसपा प्रदेश के राज्य सचिव एडवोकेट अनिल कुमार मंगेट ने कहा की हम इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है परन्तु सुरक्षा व्यवस्था पर कुछ प्रश्न उठना लाज़मी है देश की आम जनता पूछ रही है अगर जम्मू कश्मीर एवं सम्वेदनशील राज्य है यहां पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े क्यों नहीं किये गए अगर जम्मू कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम मे केंद्र सरकार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होती तो देश की धरती बेगुनाहो के खून से लाल न होती इस नरसंहार से साफ जाहिर होता है की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता नहीं थे हम केंद्र सरकार के सुरक्षा के प्रति उदासीन रवये पर हैरानी जताते है इस दर्द का एहसास तो उनको है जिन्होंने अपने परिजनों को खोया जो इस अमानवीय भयानक घटना के शिकार हुए हम इनके प्रति दुःखद सवेदना व्यक्त करते है हिन्दुस्तान की जमीन पर ऐसी घटनाओ को कभी बक्शा नहीं जायेगा हमें देश के सैनिको पर पूर्ण भरोसा है की आतंकियों की करणी पर जवाब देहि कार्यवाही करेंगे एडवोकेट अनिल कुमार मंगेट





