सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 30, 2026 10:45 pm

जानकारी नहीं है तो जानकारी जुटाए और कार्रवाई करें मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला : मुख्य सचिव पर लग रहे आरोपों से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीएम कहते हैं कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री समझ लें कि अब जानकारी नहीं होने से काम नहीं चलेगा? अगर जानकारी नहीं है तो जिम्मेदार राजस्व के अधिकारियों को बुलाकर  जांच रिपोर्ट समझे और जरूरी एक्शन लें। अगर जो आरोप लगा रहे हैं वह आरोप सही है तो यह स्थिति बहुत खतरनाक है। हिमाचल के लिए खतरे की घंटी है। हमने पहले दिन से ही कहा कि मुख्यमंत्री कुछ भ्रष्टाचारियों के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। कांग्रेस को फंडिंग करने के लिए उन्होंने जिन अधिकारियों को लगाया था अब उन अधिकारियों से कुछ कहने की मुख्यमंत्री  की हिम्मत नहीं हो रही है। खुलेआम लूट मची हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। जिस अधिकारी के हाथ जो लग रहा है वह उठा ले रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री निपटने–निपटाने की जिस राजनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। उससे प्रदेश का भला नहीं होने वाला है। अपने कई बड़े मंत्रियों को वह निपटा भी चुके हैं। जिन भ्रष्ट अधिकारियों के कहने पर वह चल रहे हैं, वे अधिकारी उन्हें कहीं का भी नहीं छोड़ेंगे। बड़े –बड़े नेताओं को हमने लड़ाई लड़ते देखा, लेकिन अंतत वह सभी एक बंद कमरे के किसी कोने में मिलकर गले मिलते हैं और मामले निपटाते हैं। मुख्यमंत्री को बरगलाने वाले वे अधिकारी भी समझ लें की समय आने पर उनकी कारगुज़ारियों का हिसाब होगा। भाजपा कांग्रेस के सुक्खू सरकार की ओछी हरकतों से डरने वाली नहीं है।हम सरकार की हर साजिश का सामना करेंगे।