सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 21, 2026 8:09 am

दीप कमल चक्कर में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर हुआ मंथन

जयराम ठाकुर की मौजूदगी में डॉ. राजीव बिंदल ने की अध्यक्षता, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

शिमला,
भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर आज शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा की गई।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल और पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, बलबीर वर्मा एवं विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए।
बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, कर्ण नंदा, तिलक राज, संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंता शर्मा, कुसुम सदरेट, प्रमोद ठाकुर, प्रेम ठाकुर, किरण बावा तथा युवराज बौद्ध शामिल रहे।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा एक संगठित और अनुशासित पार्टी है, जो हमेशा जनहित और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों और अभियानों को तेज किया जाएगा, ताकि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।