सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 16, 2025 4:55 am

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में युवक ने शादी से पहले दुष्कर्म फिर गर्भ ठहरने पर गर्भपात किया शादी करने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकियां देने लगा।

कुल्लू (हिमदेव न्यूज़) 07 अगस्त 2022 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में युवक ने शादी का झांसा देकर कई महीने तक युवती से दुष्कर्म किया,ये सिलसिला यहीं थमा बल्कि  युवक ने गर्भ ठहरने पर एक बार युवती को दवाई खिलाकर उसका गर्भपात  भी करवा दिया। जब लड़की ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक अब शादी करने से आनाकानी करने लगा और युवती को जान से मारने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ  कुल्लू में महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला कुल्लू  जिला के एक गांव से सामने आया है।महिला पुलिस  को सौंपी शिकायत मे लड़की ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी जान पहचान गांधी नगर निवासी मनीष के साथ हुई थी। मनीष ने उसे शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म  किया। पीड़िता ने कहा है कि युवक करीब 6-7 महीने तक उसके साथ दुराचार करता रहा। गर्भ ठहरने के बाद मार्च महीने में एक बार आरोपी ने कोई दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी करवाया, अब  लड़की फिर से गर्भवती हो गई है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी कुल्लू के गांधीनगर इलाके में रहता है और लोअर ढालपुर क्षेत्र में एक दुकान में काम करता है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार  किया जाएगा।