सुन्नी (हरीश गौतम) जिला शिमला के वृद्धाश्रम बसंतपुर सुन्नी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई ऑडिओमेट्रिक वैन द्वारा 47 लाभार्थियों / रिहायशी लाभार्थियों की श्रवण शक्ति की जांच की गई। इस उपलक्ष पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा के दिशानिर्देश व खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण भाटिया के अधीनस्थ खण्ड स्तरीय नेत्र रोग जांच, नेत्र शक्ति जांच शिविर व खून के विभन्न जांच डॉ पूनम ग़ज़टा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ साक्षी शर्मा चिकित्सा अधिकारी, विद्यासागर नेत्र जांच सहायक, उमेश गुप्ता लैब तकनीशियन के द्वारा सफल जांच की गई। 47 लाभार्थियों को श्रवण शक्ति जांच, नेत्र रोग जांच, नेत्र जांच, रक्तचाप, मधुमेह जांच व सभी खून जांच सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
Post Views: 49





