सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 13, 2026 8:20 am

शिमला में नाई ने उस्तरे से युवक पर किया हमला, गला रेतकर हुआ फरार

शिमला: नाई ने उस्तरे से युवक के गले पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट के बाद जान से मारने की धारा लगाकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा है। आरोप है कि अमन ने उस्तरे से अक्षय के गले पर वार कर दिया। इससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस को आईजीएमसी अस्पताल से मामले के बारे में सूचना मिली। डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया (उस्तरा) भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।