सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 7, 2026 4:18 pm

सुन्नी में श्रीकृष्ण रासलीला की अंतिम दिन श्री कृष्ण ने श्री राधा, गोपियों और भक्तों संग खेली होली।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 23 अगस्त, 2022:
सुन्नी में श्रीकृष्ण रासलीला की अंतिम दिन श्री कृष्ण ने श्री राधा, गोपियों और भक्तों संग खेली होली। गोपियों ने भक्तों के साथ खेली लठमार होली। विधिवत पूर्णाहुति के साथ हुआ रासलीला का समापन। जिला शिमला की नगर पंचायत सुन्नी के दशहरा मैदान में 7 दिनों से चल रही श्री कृष्ण रासलीला के अंतिम दिन श्री कृष्णा ने श्री राधा रानी, गोपियों और भक्तों संग होली खेली। पंडाल में उपस्थित भक्तों ने श्री राधा कृष्ण पर फूलों की बरसात की। वही गोपियों ने भी भक्तों के साथ लठमार होली खेलकर खूब लठ बरसाए। मंगलवार को सुबह पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर रासलीला का समापन किया गया। बता दें कि पिछले 7 दिनों से सुन्नी के दशहरा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री कौशल किशोर कृपा धार्मिक यात्रा एवं सांस्कृतिक आयोजन समिति ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का बहुत ही सुंदर और मनभावन मंचन किया गया जिसे देखने के लिए नगर पंचायत सुन्नी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग हजारों की तादात में प्रतिदिन सुन्नी के दशहरा मैदान में पहुंचे। रासलीला में काम करने वाले सभी पात्र एक से बढ़कर एक मंजे हुए कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से समस्त क्षेत्रवासियों को मोहित कर के रखा। वही रासलीला के सूत्रधार व्यास, पवन देव चतुर्वेदी ने श्री कृष्ण कथा और कीर्तन से माहौल को श्री कृष्ण भक्ति पूर्ण बनाया। रासलीला के आयोजक श्री रामलीला क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह, समाजसेवी सीमा सोनी, रमेश वर्मा और सिम्पी शर्मा ने व्यास पवन देव चतुर्वेदी सहित वृंदावन से आए सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया।