सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 20, 2026 12:38 pm

आनी में सचेत संस्था के रक्तदान शिविर में 108 लोगों ने किया रक्तदान, और 5 ने लिया मरणोपरांत अंगदान का प्रण ।

सचेत संस्था के 13वें स्थापना दिवस पर दिखा ख़ासा उत्साह ।
संस्था के माध्यम से अब तक 90 लोग ले चुके हैं मरणोपरांत अंगदान की शपथ
(जितेंद्र गुप्ता) आनी। 12 सितंबर 2024 : पिछले 13 वर्षों से आरटीआई और सामाजिक सुधार पर काम कर रही सचेत संस्था ने अपने13वें स्थापना दिवस के मौक़े पर अपना 12वां रक्तदान एवं अंगदान प्रेरणा शिविर लगाया।
शिविर में क्षेत्र के 135 रक्तदानी पहुंचे, जिनमें से 108 लोग रक्तदान कर पाए। वहीं सचेत संस्था द्वारा 2016 से मरणोपरांत अंगदान को लेकर चलाई जा रही प्रेरित करने की मुहिम से प्रेरित होकर इस वर्ष एक व्यक्ति ने मरणोंपरांत देहदान और 5 लोगों ने मरणोपरांत अंगदान का फॉर्म भरकर प्रण लिया।
अब तक 90 लोग ले चुके हैं अंगदान की शपथ :
सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान ने बताया कि सचेत संस्था की मरणोपरांत अंगदान की प्रेरणा
सचेत संस्था के प्रबन्ध निदेशक जितेंद्र गुप्ता के पिता द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान करने के बाद मिली।
जिसके बाद अब तक 90 लोग मरणोपरांत अंगदान की शपथ ले चुके हैं। जिनमे से 5 लोगों ने मरणोपरांत देहदान की शपथ ली है।
इस शिविर को सफल बनाने में टीम सचेत के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, प्रबन्ध निदेशक जितेंद्र गुप्ता, सचिव गौरव मल्होत्रा,कोषाध्यक्ष गुड्डू ब्रह्मचारी,चमन शर्मा,लाल सिंह ठाकुर,अनूप शर्मा सेना ठाकुर,दिवेन ठाकुर के अलावा डिग्री कॉलेज आनी के एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर अंकित ठाकुर, अंडर ऑफिसर सपना और हेमराज,कॉर्पोरल करुणा शर्मा, लांस कॉर्पोरल जितेंद्र, सार्जेंट स्मृति चौहान और मीनाक्षी, कैडेट सुनिधी,भूषण, नवीन ठाकुर,आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम के डॉक्टर सिद्धार्थ, सीएल कश्यप,कामेश्वर ठाकुर, रूप लाल शर्मा,सुनील वर्मा दिवाकर और प्रकाश चन्द के अलावा स्वयंसेवी राम सिंह ठाकुर,ललित शर्मा,स्नेहलता ठाकुर,सरोज ठाकुर आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।