सबकी खबर , पैनी नज़र

June 29, 2026 7:31 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 29, 2026 7:31 am

लोक सभा चुनावों में वर्तमान प्रदेश सरकार के 12 मंत्रियों में से 10 मंत्री एवं मुख्यमंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हारे : बिंदल

जीत के सिलसिले, लोक सभा चुनाव परिणाम, 4 उपचुनावों में हार और आने वाले 3 उपचुनावों के जीतने पर मंथन

भाजपा के विधायकों की संख्या 25 से बढ़कर 27, राज्यसभा सदस्य 2 से 3 और लोकसभा सदस्य 3 से 4 हो गए है

बैठक में आने वाले तीन उपचुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई

शिमला, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में हुआ, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई।
कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री राजीव सहजल, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया की कोर ग्रुप के माध्यम से सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा की चारों संसदीय सीटें बड़े एवं आरामदायक मार्जिन से जीतने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बैठक में 2-3 अतिमहत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई, इन लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 61 विधानसभा क्षेत्र में बड़ी लीड दर्ज की है, लोक सभा चुनावों में वर्तमान प्रदेश सरकार के 12 मंत्रियों में से 10 मंत्री एवं मुख्यमंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हारे है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है जिसके लिए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार तीसरी बार केंद्र में बनी है यह देश और हिमाचल वासियों के लिए गौरव का विषय है। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता का राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते कार्यकाल सुपर सफल रहा है और उसके उपरांत उनका केंद्र सरकार में दो बड़े महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेवारी मिली है जिसका उन्होंने कल कार्यभार भी संभाल लिया है, इसके लिए उनको विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं।
बिंदल ने बताया की बैठक में आने वाले तीन उपचुनावों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में चार लोकसभा की चुनावी जीत और दो उपचुनाव में जीत को लेकर भी चर्चा हुई। अब भाजपा के विधायकों की संख्या 25 से बढ़कर 27 हो गई है, इसी प्रकार राज्यसभा के सदस्यों की संख्या 2 से 3 हो गई है और लोकसभा सदस्यों की संख्या 3 से 4 हो गई है।
बैठक में जीत के सिलसिले, लोक सभा चुनाव, 4 उपचुनावों में हार और आने वाले 3 उपचुनावों के जीतने पर मंथन हुआ।
उन्होंने कहा की टिकट आवंटन पर फैसला केंद्र नेतृत्व तय करेगा।