सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 7:51 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 7:51 am

स्मार्ट सिटी के नाम पर अपने चहेते ठेकेदारों को दिए भाजपा ने काम और महीनों में ही गिर गए करोड़ों के डंगै,जुडिशियल इनक्वायरी करवाए सरकार, जनता के पैसों की हुई बरबादी: गौरव शर्मा प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 01 अगस्त 2022 स्मार्ट सिटी के नाम पर स्मार्टली अपने चहेते ठेकेदारों को दिए भाजपा ने काम और महीनों में ही गिर गए करोड़ों के डंगै, जुडिशियल इनक्वायरी करवाए सरकार, जनता के पैसों की हुई बरबादी गौरव शर्मा प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए अपने चहेते ठेकेदारों को रेवड़ियों की तरह बांटने का आरोप लगाया है और कहा की जनता का पैसा पानी की तरह बहा दिया भाजपा ने। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के टेंडर बिना किसी नियम शर्त के अपने खास ठेकेदारों को दिए और ठेकेदारों ने इतना घटिया काम भाजपा नेता की शरण होने की वजह से किया की आज साल के अंदर ही लगाए गए डंगे गिर गए और करोड़ों की चपत सरकार को लगी जिसे साफ साबित होता है की भाजपा ने रेवड़ियों की तरह स्मार्ट सिटी का पैसे कैसे अपने चहितो को बांट दिया और कोई पूछने वाला तक नहीं है। गौरव शर्मा ने कहा की हाल ही में चक्कर रोड पर लगा लाखो का डंगा गिर गया और भाजपा के नेता द्वारा उसका उद्घाटन किया गया था। आम आदमी पार्टी मांग करती है की इसकी जांच होनी चाहिए और तत्काल परभाव से दोषियों पर कारवाही होनी चाहिए और जितने भी कार्य स्मार्ट सिटी के अंदर ठेकेदारों को दिए गए है उनकी जांच सरकार सिटिंग जज ऑफ हाई कोर्ट से करवाए ताकि जनता को पता चले कि कैसे जनता के पैसों की बरबादी सरकार ने अपने चहेते ठेकेदारों को करोड़ों के काम देकर की है।
आम आदमी पार्टी ने कहा की अब उनका विश्वास सिर्फ और सिर्फ ज्यूडिशियरी पर है क्योंकि सरकार सारी जांच एजेंसी को अपने हिसाब से चलाती है और अपने हिसाब से फैसला करवाती है। गौरव शर्मा ने कहा की सरकार जल्द इसकी जांच करवाए और दोषियों को सजा दे।