सुन्नी ( हरीश गौतम ) 08 अक्तूबर 2022:
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी में छात्राओं के तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राएं भाग ले रहे हैं। उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला शिमला अशोक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि पहुंच कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्राओं ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वही खिलाड़ियों ने खेल को नियमानुसार खेलने की शपथ ली।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने छात्राओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने एछिक निधि से विद्यालय के लिए 10 हजार की धनराशि भेंट की। वही मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट में प्रथम रही राजकीय छात्रा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर शिमला की छात्राओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में हॉकी, जुडो, बॉकसिंग, ताई कमांडो, हैंडबॉल, बास्किटबॉल तथा एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं के मुकाबले होंगे।
इस अवसर पर एडीपीओ शिमला सोहन कल्याण, खेल प्रभारी प्रमोद चौहान, सह प्रभारी दिनेश सोहटा, प्रबंधक सचिव एवं प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी ललित शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष पूनम कंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा वरिष्ठ नागरिक तेजराम शर्मा, हेतराम हरनोट तथा एसएमसी सदस्यों सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।






