सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 11, 2026 10:21 am

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पहले अपनी पत्नी को गोली से फिर खुद को भी गोली मारी

शिमला हिमदेव न्यूज़ 10 जनवरी, 2023 भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पंजाब के फिरोजपुर कैंट में पहले अपनी पत्नी को गोली से उड़ाया फिर खुद को भी गोली मार दी। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से सैन्य अधिकारी द्वार लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेना का अधिकारी हिमाचल के शिमला का रहने वाला हैं। मृतक निशांत परमार (40) सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है की निशांत देहरादून निवासी अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। निशांत ने रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास डिंपल के माथे पर गोली मार दी। उसके बाद निशांत अपने यूनिट दफ्तर गया। वहां मंदिर में माथा टेका और फिर एक जवान की सरकारी राइफल से गले के नीचे रखकर खुद को गोली मार ली।