सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 7, 2026 3:58 pm

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026“महिलाओं के लिए दौड़”

शिमला:07 मार्च 2026, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत, शिमला द्वारा FIT INDIA, SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग के सहयोग से दिनांक 08 मार्च 2026 को “महिलाओं के लिए दौड़” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो खेलो इंडिया महिला लीग का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह पहल भारतीय महिला एथलीटों के अटूट जज़्बे, दृढ़ता और शक्ति का प्रतीक है।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इन खेल आयोजनों को व्यापक रूप से सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं और युवतियां इसमें भाग ले सकें। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को खेलों से जोड़ने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साह