सबकी खबर , पैनी नज़र

August 24, 2026 6:27 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 24, 2026 6:27 am

जिला न्यायालय मंडी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मंडी, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय मंडी परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस डोगर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर न्यायाधीशों, अन्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग सत्र का संचालन आयुष विभाग मंडी के योगाचार्य डॉ. किरण ठाकुर एवं योगेश कुमार ने किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाते हुए उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।