सबकी खबर , पैनी नज़र

August 27, 2026 7:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 27, 2026 7:32 am

22 जुलाई, 2026 को होगा क्रैच कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का साक्षात्कार

शिमला 02 जुलाई, 2026, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी इंदु शर्मा ने आज यहां जानकारी दी कि शिमला शहर के आंगनबाड़ी सह क्रैच केंद्रों में क्रैच कार्यकर्ताओं के 09 व क्रैच सहायिकाओं के 13 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई, 2026 को उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिमला शहरी के फागली, घोड़ा सराय, आरटीओ, टुटीकंडी शिशु केंद्र, समरहिल, बंगाला कॉलोनी, चलौंठी, रुलडूभट्टा, स्ट्रॉबेरी, कुफट्टाधार, साधनाघाटी, बेमलोई व नॉर्थओक में क्रैच कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद हैं जिनके लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

इंदु शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद के लिए महिला का संबंधित आंगनबाड़ी के लाभान्वित क्षेत्र से होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 आयु वर्ष के बीच होनी चाहिए (22 जुलाई, 2026 तक), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षिणिक योग्यता दस, जमा दो व आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की वार्षिक आय 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जारी होना चाहिए।

इंदु शर्मा ने बताया कि उच्च शेैक्षणिक योग्यता, अपंग, विधवा,स्टेटहोम/बालिका आश्रम के इनमेटस, अनाथ, असहाय एंव परित्यक्ता, जिनके पति पिछले सात वर्ष से अनट्रेसेबल हो, एस0सी0, एस0टी0, ओबीसी0 तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका/ बालसेविका / बालवाडी टीचर /नसर्री टीचर/उसी वार्ड में कार्य कर रही सिलाई अध्यापिका/शिशु पालक तथा उन परिवारों की अविवाहित लडकियों को जिनमें दोनों ही लडकियां है तथा कोई बालक न हो अथवा विवाहित महिलाएं जिनकी दो पुत्रियां हो तथा कोई पुत्र न हो को निर्धारित दिशा निदेर्शों के अनुसार अंक दिये जायेगें जिसके लिये प्रार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने बताया कि क्रैच कार्यकर्ताओं और क्रैच सहायिकाओं को प्रतिमाह सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर पर मानदेय देय होगा । वर्तमान में मानदेय की यह दर क्रैच कार्यकर्ताओं के लिये 5500/- प्रतिमाह व क्रैच सहायिकाओं के लिये 3000/- प्रतिमाह है। अधिक जानकारी के लिये नजदीक के आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी लटावा हाउस निगम विहार शिमला के कार्यालय दूरभाष-70188-00702 से सम्पर्क कर सकते हैं।