नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 51वां मुकाबला आज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा.
लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहां क्लिक करें
टॉस के बॉस
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीता और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. देखना होगा कि ‘हिटमैन’ का ये फैसला उनके फेवर में जाता है या नहीं.
Toss Update from Sharjah @mipaltan have won the toss & elected to bowl against @rajasthanroyals. #VIVOIPL #RRvMI
Follow the match https://t.co/0oo7MLqMNC pic.twitter.com/ZEbkQxZx0z
— IndianPremierLeague (@IPL) October 5, 2021
प्वाइंट्स टेबल में कौन आगे?
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) में अब तक 12 में से 5 मुकाबले जीते हैं और वो 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने भी 12 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है और वो टेबल में छठे नंबर पर है. इन दोनों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आज का मुकाबला जीतना जरूरी है.
With a win over #CSK in Match 50 of the #VIVOIPL, @DelhiCapitals registered their 1⃣0⃣th win of the season & moved to the top of the Points Table #DCvCSK pic.twitter.com/lgh6V2a5nc
— IndianPremierLeague (@IPL) October 4, 2021
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, जयंत यादव, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.
Here’s your #MumbaiIndians Playing XI against the Royals #OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #RRvMI @SamsungIndia pic.twitter.com/kbFRb1xIEX
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 5, 2021
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: ईविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया और श्रेयस गोपाल.
Hello & welcome from Sharjah for Match of the #VIVOIPL
It’s @IamSanjuSamson‘s @rajasthanroyals who will square off against the @ImRo45-led @mipaltan in what promises to be a fascinating contest. #RRvMI
Which team will come out on top tonight pic.twitter.com/fhtP6U0nkY
— IndianPremierLeague (@IPL) October 5, 2021
MI vs RR हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें रोहित की टीम ने 12 और सैमसन की सेना ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि एक गेम का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया था.
Two changes to the Royals XI, as Kuldip Yadav makes his debut in Sharjah tonight! #HallaBol | #RoyalsFamily | #RRvMI | @Dream11 pic.twitter.com/cUpMTww6ns
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 5, 2021
मैच शुरू होने का वक्त: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे.
मैदान: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई.







