सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 25, 2026 7:18 am

इप्टा अंबिकापुर ने शहीदों को किया स्मरण
अंबिकापुर

40 वें वर्ष लगातार 23 मार्च को ‘शहीद ए आजम भगत सिंह’ को याद किया |
प्रभात फेरी प्रातः 7:00 बजे गांधी चौक से महामाया चौक तक संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नौजवानों और छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।हाथों में तख्तियां लिए व पर्चे बांटते हुए प्रभात फेरी में इंकलाब जिंदाबाद, समाजवाद जिंदाबाद और पूंजीवाद मुर्दाबाद के नारों से सड़कें गूंजने लगी । लगातार नारे लगाते हुए प्रभात फेरी महामाया चौक जा पहुंची। स्कूली छात्र छात्राओं में ऊर्जा का संचार होता गया। महामाया चौक पहुंचकर अंजनी पांडे ने कहा -बच्चों को भगत सिंह के विचारों का अध्ययन करना होगा यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वेद प्रकाश जी ने कहा कि -“भगत सिंह ने कहा था- पूंजीवाद अपनी सत्ता के लिए हमेशा धर्म का इस्तेमाल करता है” आज भी वही परिस्थितियां हैं| इसलिए भगत सिंह व अन्य शहीदों का अध्ययन करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने “भगत सिंह के कथन को दोहराते हुए कहा कि – सही आजादी तभी आएगी जब एक मनुष्य के द्वारा दूसरे मनुष्य का शोषण खत्म होगा|” अध्यक्ष अंजनी पांडे ने इप्टा तरफ से सम्राज्यवादियों द्वारा जारी युद्ध को बंद करने की मांग को दोहराते हुए ,तथा कला केंद्र को शहीद पार्क का दर्जा देते हुए वहां पर शहीदों की मूर्तियां लगाई जाने की मांग पुनः की। उन्होंने उपस्थित सभी जनों को धन्यवाद देते हुए धरम गुप्ता, माधव राय , संजय शर्मा तथा स्कूलों के प्राचार्य इत्यादि को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया । इस प्रभात फेरी में उर्सु लाइन, होली क्रॉस विमेंस कॉलेज,ncc छात्राएं मार्गदर्शन के छात्र एवं शिक्षक,सर्व समाज एकता मंच, पेंशनर यूनियन , ऑल इंडिया किसान सभा, प्रलेस के सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिकगण मौजूद थे।
अंत में पुष्प अर्पण व मौन श्रद्धांजलि के पश्चात प्रभात फेरी संपन्न हुई।
रिपोर्ट- प्रितपाल सिंह arora