सबकी खबर , पैनी नज़र

July 11, 2026 7:00 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 11, 2026 7:00 am

हिमाचल में कांग्रेस बंद एक्सप्रेस का कड़ा सामना करेंगे जयराम : कश्यप

शिमला हिमदेव न्यूज़ 23 जनवरी, 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में जयराम ठाकुर एक सशक्त नेतृत्व के रूप में कार्य कर रहे है और जिस प्रकार से वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं वह उत्तम है।
अगर प्रदेश में एक अच्छी सरकार चलनी है तो एक सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका अहम होती है और उसमें जयराम ठाकुर उत्कृष्ट कार्य कर रहे है।
जिस प्रकार से भाजपा ने पहले विधानसभा सत्र धर्मशाला में सत्ताधारी कांग्रेस का सामना किया था वह अच्छी रणनीति थी । जिस प्रकार से कांग्रेस ने प्रदेश में बंद एक्सप्रेस चलाई है उसको लेकर भाजपा ने विधानसभा में कांग्रेस का कड़ा मुकाबला किया था। कांग्रेस पार्टी केवल हिमाचल प्रदेश में बदले की भावना से काम कर रही है।
मुझे पूरा विश्वास है कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा अच्छा कार्य करेगी।