सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 21, 2026 8:06 am

कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए केंडल मार्च

शिमला,10 मार्च प्रदेश कांग्रेस कल 11 मार्च को सांय 5 बजे रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अलोकतांत्रिक ढंग से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए केंडल मार्च करेगी। इस केंडल मार्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार के मंत्री,कांग्रेस विधायक एवं अन्य पार्टी नेता व पदाधिकारी शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी प्रमुखों पदाधिकारियो सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने को कहा है।
किमटा ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पास है और प्रदेश कभी भी यह सहन नही करेगा कि जनमत का किसी भी प्रकार से अपमान हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट और पूरी तरह स मजबूत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नही होगा।