सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 4:13 pm

Know who is Jagdish Tanwar whom everyone in the tennis world knows| जानिए कौन हैं जगदीश तंवर, जिन्हें टेनिस जगत का हर शख्स जानता है

Jaipur: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज (All India Civil Services) की टेनिस प्रतियोगिता (Tennis tournament) में जगदीश तंवर एक ऐसा नाम है, जिनको आज टेनिस जगत का हर शख्स जानता है. अपने 33 साल के करियर में जगदीश तंवर ने राजस्थान की झोली में हर बार मेडल डाला है. 49 साल के हो चुके जगदीश तंवर ना सिर्फ उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, इसके साथ ही सिविल सर्विसेज के दर्जनों अधिकारियों ने प्रेरणा लेते हुए टेनिस खेलना शुरू किया है.

13 साल की उम्र में जय क्लब में एक बॉल बॉय के रूप में आने वाले जगदीश तंवर आज ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की प्रतियोगिता में करीब 50 मेडल से ज्यादा जीतकर बहुत बड़ा नाम कमा चुके हैं. साल 1993 में पहली बार चंडीगढ़ में आयोजित हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले जगदीश तंवर ने सिंगल और डबल में गोल्ड मोडल जीता और उसके बाद लगातार 20 साल तक गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Weather Update: जाते हुए मानसून की झमाझम बारिश का दौर जारी

प्रदेश का नाम रोशन करने वाले जगदीश तंवर का कहना है कि ‘टेनिस का बचपन से ही शोक था और 13 साल की उम्र में टेनिस कोर्ट पर बॉल बॉय के रूप में आता था. जिसके बाद धीरे-धीरे खेलना शुरू किया,1993 में पहली बार मेडल जीता था और उसके बाद से हर साल मेडल जीता है. 49 साल का होने के बाद भी खेल का जज्बा बरकरार है,,शुरूआत में गोल्ड जीता और बस अब इसका रंग बदला है लेकिन हर साल मेडल जरूरत जीतना ही लक्ष्य है.’

राजस्थान टेनिस एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप शिवपुरी का कहना है कि ‘जगदीश तंवर करीब तीन दशक से खेल रहे हैं और हर साल मेडल जीता है. उम्र के साथ मेडल का रंग बदला है लेकिन इनका जज्बा आज तक नहीं बदला है. इनको देखकर बहुत से खिलाड़ियों ने खेलना शुरू किया जो आज प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं.’

यह भी पढ़ें-मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग के सिस्टम में लीक, यूज हुए ई ग्रास से भी होती रही रजिस्ट्री

साल 2019 में आयोजित हुई ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में आईएएस विष्णु चरण मलिक ने भी हिस्सा लिया और टीम इवेंट में प्रदेश के लिए मेडल जीता. IAS विष्णु चरण मलिक और साथी खिलाड़ियों का कहना है कि ‘लगातार करीब तीन दशक से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में खेलते हुए मेडल जीतकर जगदीश तंवर ने एक रिकॉर्ड कायम किया है और इनको देखते हुए ही हमने टेनिस खेलना शुरू किया. इसके साथ ही भारत के लिए वेटरन टेनिस खेलते हुए 2019 में म्यामांर में सिल्वर और क्रोशिया में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है.’

Source link