सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 24, 2026 9:28 pm

कृति ठाकुर ने दीन दयाल उपाध्याय योजना एसआरएलएम की सहायता से मोदी के स्किल डेवलपमेंट की पहल को किया साकार

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 14 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव में कैलाश एजुकेशन ट्रस्ट पी आई ए ने स्वयं निर्मित 100 राष्ट्रीय ध्वज उपायुक्त हमीरपुर देब श्वेता बनिक को किए भेंट
कृति ठाकुर ने एसआरएलएम द्वारा संचालित कैलाश एजुकेशन ट्रस्ट पी आई ए के अंतर्गत रूरल डेवलपमेंट के लिए चलाए जा रहे फैशन डिजाइन के कोर्स में तैयार कर 100 राष्ट्रीय ध्वज उपायुक्त हमीरपुर को भेंट किए।
कृति ठाकुर की शिक्षा मुंबई और फ्रांस में हुई है और टाटा जैसी नामी कंपनी की सिस्टर कनसरन कैरटलेन की कनसलटैनट भी है । कृति विदेश की नौकरी छोड़ कर रूरल डेवलपमेंट के लिए काम करके मोदी के स्किल डेवलपमेंट के सपने को साकार किया है । यहां प्रशिक्षण पा कर ये प्रशिक्षु मल्टी नैशनल कंपनियों के लिए तैयार करने वाली फर्म में काम कर अच्छा रोजगार अर्जित कर रही हैं। कृति ने इसका श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया है। वहीं कैलाश एजुकेशन ट्रस्ट की छात्राओं का कहना है कि उन्होंने ये राष्ट्रीय ध्वज खुद बनाए है । छात्राओं ने कहा कि एक ध्वज को बनाने के लिए 20 मिंट लगे है । उन्होंने कहा छात्राओं ने 100 राष्ट्रीय ध्वज बनाए है जो आज उपायुक्त हमीरपुर को भेंट किए