सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 4, 2026 9:48 am

पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शिरकत करने  लखनऊ पहुँचे कुलदीप पठानियां, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एयरपोर्ट पर की उनकी  अगवानी।

लखनऊ: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 19 से 21 जनवरी, 2026 तक उत्तर प्रदेशविधान सभा लखनऊ में आयोजित होने वाले 86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ पहुँचे जहाँ उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वयं उनकी एयरपोर्ट पर  अगवानी की  तथा आतिथ्य सत्कार किया। कुलदीप पठानियां का उत्तर प्रदेश सरकार तथा विधान सभा कर्मचारियों द्वारा भी परम्परागत स्वागत किया गया। पठानियां कल स्थायी समिति की बैठक में भाग लेंगे तथा 6 सत्रों में चर्चा के लिए लाए क जाने वाले विषयों को अन्तिम रूप देने में अपनी भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 जनवरी, 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे। इस सम्मेलन में जहाँ 28 राज्यों के पीठासीन एवं उप-पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश से सभी लोक सभा सदस्य भी इस सम्मेलन में विशेष रूप से आमंतित्रत रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां सम्मेलन के दौरान  चयनित विषयों पर अपना सम्बोधन भी देंगे।