सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 10, 2026 4:17 am

राम जन्म भूमि अयोध्या पहुँचे कुलदीप पठानियां, राम मन्दिर में शीश नवाया तथा आर्शीवाद लिया।

लखनऊ: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या पहुँचे तथा श्री राम मन्दिर में दर्शन किए व शीश नवाया। इस अवसर पर पठानियां ने प्रभु श्री राम की मूर्ति के दर्शन करने के उपरान्त कहा कि भगवान श्री राम मन्दिर का निर्माण पौराणिक शैली का अदभुत उदाहरण है तथा यह सनातम धर्म  की विजय है तथा लोगों की आस्था का मुख्य केन्द्र है। हमारा देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा धार्मिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है जहाँ सभी धर्मों का सम्मान होता है। इस देश में लोग विविधता होने के बावजूद भी एकता के साथ रहते हैं। पठानियां ने कहा कि हालांकि उन्होने अपनी कानून की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से की है लेकिन अब उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और सभी सरकारें अपने –अपने समय इसका प्रयास भी करती है। टैक्नॉलाजी के जमाने में आज उत्तर प्रदेश अलग राज्य लग रहा है पठानियां ने कहा कि यह धार्मिक स्थली आज लाखों टूरिस्ट के आकर्षण तथा आस्था का केन्द्र बनी हुई है। पठानियां ने कहा कि मन्दिर निर्माण के बाद यहाँ हजारों लोगों को रोजगार मिला है तथा क्षेत्र में उत्सव सा माहौल बना रहता है। इस  अवसर पर पठानियां ने हिमाचल प्रदेश के हर जन की सुख, समृद्वि व खुशहाली की प्रभु श्री राम से प्रार्थना की है। पठानियां दर्शन उपरान्त आज रात लखनऊ से वायु मार्ग द्वारा चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 23 जनवरी को प्रात: शिमला पहुँचेगें। पठानियां 26 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता तथा ध्वजारोहण करेंगे।