सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 31, 2026 2:26 pm

लखविंदर राणा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, शाश्वत कपूर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने नालागढ़ से पूर्व विधायक लखविन्द्र राणा को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इस अधिसूचना को भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा द्वारा जारी किया गया।

इससे अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत शाश्वत कपूर धर्मशाला जो की सांसद कृष्ण कपूर के बेटे है उनको भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज द्वारा जारी की गई।