सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 3, 2026 10:00 pm

कांग्रेस एवं जनता दोनो दलों के नेताओं ने लगभग 700 से ज्यादा प्रश्न विधानसभा में रखे जिसमे (SC, ST, OBC, EWS, BPL के आरक्षण को गैर-संवैधानिक तरीके से किया दरकिनार

अधिकार संरक्षण समिति 2024 के चुनाव को लेकर बहुत बड़ा फैसला होंगा प्रिय महोदय, बड़े दुःखी मन के साथ दोनों कांग्रेस एव भाजपा दलों के नेताओं को हम सभी SC, ST, OBC ,BPL एव स्वर्ण समाज की ग़रीब जनता सूचित कर रही है कि हाल ही में विधानसभा बजट सत्र जो 19 फ़रवरी 2024 तक चल रहा है कि उसमे दोनो कांग्रेस एव भाजपा विधायकों ने लगभग 700 से ज्यादा प्रश्न विधानसभा में रखे जिसमे (SC, ST, OBC, EWS, BPL के आरक्षण को गैर-संवैधानिक तरीके से दरकिनार करने बारे कोई प्रश्न नही उठाया और SC के विकास हेतु (करोड़ों-अरबों) के धनराशि के दुरूपयोग करने बारे कोई प्रश्न नही उठाया एव SC, ST, OBC पर हो रहे अत्याचार पर सत्र में कोई प्रश्न नही उठाया , यहाँ तक हमारी दो कॉलेज में पड़ने वाली बहनों छात्राओं ने जातिगत अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिस की गई, चौपाल क्षेत्र दवास गांव का प्रदीप कुमार जातिगत अत्याचार का शिकार होकर 16 महीने से IGMC में जिंदगी और मौत के विच जूझ कर कौमा में पड़ा है हाल ही में इलाज़ न मिलने के कारण एक हफ्ते में 3 महिलाओं की मौत हुई शामलात जमीन की बंदरबांट तथा सर ढ़कने हेतु छत नसीब नही हुआ एवं अनुसूचित जाति के लोगों के पास घर लगाने के लिए ज़मीन,भूमि नही एव ग़रीबो को ज़मीन छात्रवृत्ति घोटाले के बारे में कोई प्रश्न नही उठाया फीस न चुका पाने के कारण हमारे हजारों ग़रीब वच्चे का भविष्य ख़राब हुआ अनुसूचित जाति आयोग शून्य हो चुका है SC की कोई भी कही भी सुनवाई नहीं बड़े दुःख एव आहत मन के साथ कहना पड़ रहा है हमारे अनुसूचित जाति के कर्मचारी भी भेदभाव अत्याचार एव शोषण के शिकार हो रहे हैं SC, ST, OBC, की संख्या प्रदेश में 60%फ़ीसदी से ज़्यादा हैं विधानसभा में उनकी मांगों एव सिथति के बारे में कोई चर्चा नही ऐसा पहली बार नही हुआ पहले से चला आ रहा है डॉक्टर अंबेडकर ने “बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” की बात की तो डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा कि “पिछड़ा पावे सो में साठ”,जगदेव बाबु ने कहा था “सो में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है”, काशीराम साहब का नारा “85 बनाम 15 का”।ताकि शोषित तथा ग़रीब एव पिछड़ी जनता को उनकी शासन में, प्रशासन एव सरकार में, रोजगार के संसाधनों में,शिक्षा में ,भूमि-जल-जंगल-ज़मीन, साधनों, एव साधन संसाधनों में इनकी भागीदारी एव हिसेदारी मिले।परन्तु इस तरह की संकीर्ण मानसिकता/सोच के कारण भागीदारी एवं हिसेदारी नही हासिल हुई जो चल रहे विधानसभा सत्र में देखने को मिल रही हैं जनता ने रिज़र्व सीट से चुने MLA से इस विधानसभा सत्र में मुद्दों को उठाने अपील की तो कहा गया कि हम पार्टी लाइन से बाहर नहीं जा सकते अब यह बात जनता के दिल मे चूभ गई अगर हमारी बात रखने का अधिकार आरक्षित सीटों(रिज़र्व) से चुने गए विद्यायको को सत्ताधारी कांग्रेस एव बिपक्ष में बैठी भाजपा नही दे रही हैं तो रिज़र्व (आरक्षित सीट से चुने गए विद्यायको)को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए जल्दी ही बहुत बड़ा फैसला अनुसूचित जाति समाज करेगा और फैसले को फलीभूत करने के लिए SC, ST OBC समाज एकजूट होकर सँघर्ष करेगा अधिकार संरक्षण समिति की बैठक में पूरे जिले से सेकड़ो लोगों ने भाग लिए लोकसभा चुनाव को लेकर भी बहुत बड़ा फैसला होंगा जिसके बलबूते हर कोई घुटनों के बल झुकेगा