सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 11, 2026 5:37 pm

विधान सभा अध्यक्ष ने दी पूर्ण राज्यत्व व गणतन्त्र दिवस की बधाई।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेशवासियों को 56वें पूर्ण राज्यत्व व 77वें गणतन्त्र दिवस की बधाई दी है। अपने बधाई सन्देश में कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था। उन्होने कहा कि 57 वर्षों के इस सफर में हिमाचल प्रदेश ने विकास, समृद्वि एवं खुशहाली के नए आयाम स्थापित किए हैं। पठानियां ने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने  के लिए हमें आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री  डॉ0 यशवन्त सिंह परमार की कुर्बानियों को स्मरण करना चाहिए। उन्होने कहा कि शिमला के रिज मैदान पर भारी बर्फवारी के बीच आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। पठानियां ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से इस दिन की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया है।
कुलदीप सिंह पठानियां ने 77वें गणतन्त्र दिवस की भी प्रदेश तथा देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पठानियां ने कहा कि हमें गणतन्त्र दिवस के महत्व को समझना चाहिए तथा इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाना चाहिए। पठानियां ने कहा हम स्वतन्त्र है इस बात की आजादी हमें हमारा संविधान देता है। उन्होने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी आत्मा होती है, अत: हमें इसकी गरिमा बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए। पठानियां 26 जनवरी को जिला सिरमौर में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पठानियां ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास की सलामी लेंगे।  इस अवसर पर मौजूद जनसमूह को पठानियां सम्बोधित भी करेंगे।